spot_img

Mumbai: सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी नहीं की, मैंने चोट के निशान देखे थे : पोस्टमॉर्टम करने वाले का दावा

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई :
जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मुंबई के सरकारी अस्पताल के एक पूर्व कर्मचारी ने सोमवार को दावा किया कि अभिनेता ने खुदकुशी नहीं की और उनके शव पर चोट के निशान थे।

कूपर अस्पताल से पिछले महीने सेवानिवृत्त हुए रूपकुमार शाह (Roopkumar Shah) ने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। राजपूत 14 जून, 2020 को उपनगरीय बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटके पाए गए थे।

शवगृह सहायक के रूप में काम कर चुके शाह ने समाचार चैनल से कहा, ‘‘जब मैंने राजपूत के शव को देखा तो चोट के निशान थे और किसी दबाव के कारण गर्दन के चारों ओर कुछ निशान थे। मैं करीब 28 साल से शव परीक्षण कर रहा था। गला घोंटने और फंदा से लटकने के निशान अलग-अलग होते हैं।’’

शाह ने कहा कि वह इस मामले के बारे में अब बोल रहे हैं, क्योंकि वह इस साल नवंबर में सेवा से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने दावा किया, ‘‘जब मैंने राजपूत के शव पर अलग-अलग निशान देखे तो मैंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुझे नजरअंदाज कर दिया।’’

Mumbai : महाराष्ट्र में देसी गाय अनुसंधान केंद्र का नाम ‘अजीतदादा पवार’ के नाम पर रखने को मंजूरी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भराणे (Maharashtra Agriculture Minister Dattatreya Bharane) ने सोमवार को घोषणा की कि देसी गाय अनुसंधान एवं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles