spot_img

Mumbai : फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा सूर्या का दमदार अवतार

Mumbai: Suriya's powerful avatar revealed in the first look poster

मुंबई : (Mumbai) साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या (South Indian cinema superstar Suriya) एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म, जिसे अब तक ‘सूर्या 46’ के नाम से जाना जा रहा था, का आधिकारिक टाइटल ‘विश्वनाथ एंड संस’ (Vishwanath & Sons) घोषित कर दिया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

जारी किए गए पोस्टर में सूर्या एक ऊंची इमारत के भीतर खड़े नजर आ रहे हैं और उनकी गोद में एक छोटा बच्चा है। दोनों के चेहरों पर हल्की मुस्कान फिल्म की भावनात्मक कहानी की ओर इशारा करती है। यह फिल्म एक पारिवारिक और इमोशनल ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें रिश्तों की गहराई और भावनाओं को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन वेंकी एटलुरी (directed by Venky Atluri) कर रहे हैं।

फिल्म में सूर्या के साथ रवीना टंडन और ममिता बैजू (stars Raveena Tandon and Mamita Baiju) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘विश्वनाथ एंड संस’ जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, हालांकि इसकी सटीक रिलीज तारीख का ऐलान अभी बाकी है।

Washington/Tehran : अमेरिकी मध्य कमान का दावा- ईरान में 1,000 से अधिक ठिकानों पर किए हमले

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) (US Central Command) ने दावा किया है कि दो दिनों...

Explore our articles