spot_img

Mumbai : मनोज जारंगे से मिलने पहुंचीं सुप्रिया सुले प्रदर्शनकारियों ने कार पर फेंकी बोतल विरोध में लगे नारे

मुंबई : (Mumbai) मराठा आरक्षण के समर्थन में मनोज जारंगे (Manoj Jarange) मुंबई के आजाद (Azad Maidan) में भूख हड़ताल पर हैं। जारंगे ने ऐलान किया है कि वे मराठा समुदाय को OBC वर्ग में आरक्षण दिलाकर रहेंगे। उनके इस रुख ने सरकार के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। । हालांकि, मुलाकात के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मराठा प्रदर्शनकारियों ने सुप्रियासुले के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार को घेर लिया और जोर-जोर से ‘एक मराठा, एक लाख मराठा’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने सांसद शरद पवार के खिलाफ भी नारे लगाए। इस कारण जारंगे के धरनास्थल पर थोड़ी देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी। हालांकि, कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुप्रिया सुले के लिए रास्ता बनाया और उन्हें उनकी कार तक सुरक्षित पहुंचाया ।

सुप्रिया सुले का शांतिपूर्ण रुख

सुप्रिया सुले ने आक्रामक प्रदर्शनकारियों के बीच भी शांतिपूर्ण रवैया अपनाया। उन्होंने मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया और हाथ मिलाया। इसके बाद वे अपनी कार में बैठकर चली गईं, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार का पीछा किया और नारेबाजी जारी रखी। जारंगे ने अपील की इस बीच मनोज जारंगे लगातार प्रदर्शनकारियों से शांत रहने और संयम बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। जारंगे ने कहा कि मराठा आरक्षण की मांग शांतिपूर्ण तरीके से की जानी चाहिए। हालांकि, कुछ प्रदर्शनकारी आक्रामक बने रहे, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles