spot_img

Mumbai: सुपर स्टार रितेश पांडेय का नया ‘नाचते में हो गईल भोर ऐ दादा’ रिलीज

मुंबई: (Mumbai) भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री (bhojpuri music industry) में आपनी गायकी से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले सुपर स्टार रितेश पांडेय का नया धमाकेदार गाना ‘नाचते में हो गईल भोर ऐ दादा’ रिलीज के साथ वायरल होने लगा है।

इस गाने को रितेश पांडेय ने खूबसूरत आवाज की मलिका शिल्पी राज के साथ गाया है, जो भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को खूब पसंद भी आ रहा है। यह गाना जे वी के इंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाने का थीम शादी ब्याह के दौरान होने वाले मस्ती धमाल को लेकर है। वैसे भी लगन के सीजन का दस्तक होने वाला है, ऐसे में फुल टाइमिंग के साथ रितेश पांडेय का यह गाना रिलीज हुआ है।

वहीं, गाना ‘नाचते में हो गईल भोर ऐ दादा’ को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि यह गाना आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने को हमने कड़ी मेहनत से बनाया है। इसे जरूर सुनें और अपनी राय दें।

रितेश ने कहा कि दर्शकों के स्नेह और आशीर्वाद से हम भोजपुरी में एक से बढ़कर एक गाना बना रहे हैं। यह गाना भी मनोरंजक और मस्ती वाला है। उन्होंने कहा कि इस गाने में ना कोई अश्लीलता है और ना ही इसमें अभद्रता है। उन्होंने कहा कि अभी लगन का सीजन आने वाला है। उसके लिए हमारा यह गाना सटीक है। उम्मीद है आप सभी इसे पसंद करेंगे।

Explore our articles