spot_img

Mumbai : आर्यन खान की तारीफ करते नजर आए सनी देओल

मुंबई : (Mumbai) शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘किंग’ से ज्यादा वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को (The web series ‘The Bads of Bollywood’) लेकर चर्चा में हैं, क्योंकि इसी प्रोजेक्ट से उनके बेटे आर्यन खान ने बतौर डायरेक्टर (Aryan Khan has made his debut as a director) डेब्यू किया है। सीरीज में खुद शाहरुख खान कैमियो करते नजर आएंगे, जबकि सलमान खान, बॉबी देओल और रणवीर सिंह जैसे (Shah Rukh Khan himself will be seen doing a cameo in the series, while big stars like Salman Khan, Bobby Deol and Ranveer Singh) बड़े सितारे भी इसका हिस्सा हैं। अब अभिनेता सनी देओल ने भी आर्यन खान की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर उनका हौसला बढ़ाया और उनके निर्देशन की सराहना की है।

सनी देओल ने (Sunny Deol) इंस्टाग्राम पर ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीव्यू शेयर करते हुए लिखा, “प्रिय आर्यन, तुम्हारा शो बेहद शानदार लग रहा है। बॉब ने तुम्हारी खूब तारीफ की है। यकीनन तुम्हारे पिता को तुम पर गर्व होगा। ढेर सारी शुभकामनाएँ बेटा, चक दे फट्टे।” हालांकि, सनी के इस पोस्ट पर कुछ यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। कई लोगों का कहना है कि सनी नेपोटिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं।

आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी (Raghav Juyal and Lakshya Lalwani) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि बॉबी देओल भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। इस सीरीज को आर्यन की मां गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। यह शो 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम (show will stream on Netflix from September 18) होगा। रिलीज़ से पहले ही इसका पहला गाना ‘बदली सी हवा’ युवाओं के बीच धूम मचा (‘Badli Si Hawa’ has created a stir among the youth) चुका है। इस ट्रैक को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है और इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) ने तैयार किया है।

New Delhi : शिक्षा मंत्रालय के सामने प्रदर्शन करने वाले जेएनयू के 14 छात्रों को जमानत

नई दिल्ली : (New Delhi) पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) ने शिक्षा मंत्रालय के सामने प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार जवाहरलाल नेहरू...

Explore our articles