spot_img

Mumbai : कोरोना सेंटर घोटाला मामले में सुजीत पाटकर को मिली सशर्त जमानत

मुंबई : मुंबई में कोरोना सेंटर घोटाला मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के करीबी आरोपित सुजीत पाटकर को मजिस्ट्रेट ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत सशर्त जमानत दी है। अदालत की अनुमति के बिना देश छोड़ने पर भी रोक लगाई गई है और अपना पासपोर्ट अदालत को सौंपना होगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने कोरोना काल में मुंबई नगर निगम क्षेत्र में कोरोना उपचार केंद्रों में 100 करोड़ रुपये का घोटाला होने का आरोप लगाया था। उन्होंने मामले की छानबीन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराए जाने की मांग की थी। ईडी ने सुजीत पाटकर के कार्यालय और घर पर छापेमारी की थी और पूछताछ के बाद अगस्त, 2023 में गिरफ्तार किया था। इस मामले में कोर्ट ने सुजीत पाटकर को आज सशर्त जमानत दे दी है।

Explore our articles