spot_img

Mumbai : विलेपार्ले में साठे कॉलेज की बिल्डिंग से कूदकर छात्रा ने की आत्महत्या

मुंबई : (Mumbai) विलेपार्ले में स्थित साठे कॉलेज (Sathe College building in Vile Parle) की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गुरुवार को सुबह संध्या पाठक (21) नामक छात्रा (student named Sandhya Pathak (21)) ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से कालेज परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही विलेपार्ले पुलिस स्टेशन की टीम मौके पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विलेपार्ले पुलिस इस घटना की हर ऐंगल से छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार संध्या पाठक साठे कॉलेज में इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष में पढ़ रही थी। घटना के बाद पुलिस ने कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज (examined the CCTV footage of the college) की जांच की। इसमें संध्या कॉलेज की इमारत की तीसरी मंजिल पर गलियारे से चलती हुई दिखाई दे रही है। तीसरी मंजिल से गिरने के बाद संध्या पाठक को तुरंत बाबासाहेब गावड़े चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल (Babasaheb Gawade Charitable Trust Hospital) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया। संध्या के परिवार का कहना है कि किसी ने उसे धक्का दिया होगा। इसलिए अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है।

Brussels/London : ह्यूमन राइट्स वॉच ने हंगरी से की इजराइली प्रधानमंत्री को गिरफ़्तार करने की अपील

ब्रुसेल्स/लंदन : (Brussels/London) अमेरिका के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार गैर-सरकारी संगठन ह्यूमन राइट्स (international human rights non-governmental organization) वॉच ने कहा है कि इजराइल...

Explore our articles