मुंबई: (MUMBAI) अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ को मिल रही जबरदस्त सफलता का दौर अभी जारी है और वह इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं।शाहरुख ने टि्वटर पर “आस्क एसआरके” सत्र के दौरान अपने प्रशंसकों से बातचीत में यह बात कही।
शानदार एक्शन वाली फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख (57) ने एक जासूस की भूमिका निभाई है। अभिनेता ने कहा कि फिल्म को मिल रहे दर्शकों के प्यार से पूरी टीम बेहद उत्साहित है और सभी इसका आनंद ले रहे हैं।पठान’ की सफलता को लेकर एक प्रशंसक की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में शाहरुख ने कहा, ‘‘फिल्म की कामयाबी और उसे मिल रहे प्यार को अभी भी महसूस कर रहा हूं भाई। #पठान।’’’पठान’ के जरिये शाहरुख ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इसमें शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने अहम भूमिका निभाई है।


