spot_img

Mumbai : प्राकृतिक आपदाओं से राज्य के किसानों पर संकट, कर्ज माफ करे सरकार: विजय वडेट्टीवार

नागपुर में विधानसभा के सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष ने रखी मांग
मुंबई : (Mumbai)
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय बडेट्टीवार (Leader of Opposition Vijay Badettiwar) ने गुरुवार को नागपुर में विधानसभा में कहा कि राज्य में सूखा, बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और ‘मिचौंग’ तूफान से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसलिए सूबे के किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाना चाहिए। इस संबंध में विजय बडेट्टीवार ने विधानसभा का कामकाज पूरे दिन के लिए स्थगित किए जाने की मांग भी की थी, जिसे अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने ठुकरा दिया। राहुल नार्वेकर ने इस मुद्दे पर आगे चर्चा करवाने का आश्वासन सदन को दिया है।

विजय बडेट्टीवार ने विधानसभा के सदन में कहा कि विदर्भ मराठवाड़ा के कपास, धान, संतरा, अंगूर, प्याज, सोयाबीन उत्पादक किसान संकट में हैं। मुख्यमंत्री और मंत्री प्रचार में व्यस्त थे, इसलिए सरकार की ओर से किसानों के खेत में जाकर उन्हें आश्वस्त तक नहीं किया गया है। सरकार ने इस नुकसान का पंचनामा (सर्वे) करने के निर्देश दिये हैं, लेकिन अब तक पंचनामा नहीं हुआ है। सरकार ने काफी देर बाद केवल 40 तहसीलों में सूखा घोषित किया गया था। इसका विरोध करने पर फिर से सरकार ने 1 हजार 21 राजस्व मंडलों में सूखे जैसी स्थिति जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए अकाल की घोषणा की है। इस तरह के शब्द प्रयोग से इन 1 हजार 21 राजस्व मंडलों को वित्तीय सहायता नहीं मिल सकेगी, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। विजय बडेट्टीवार ने कहा कि किसानों की स्थिति देखते हुए सरकार को किसानों के सभी दर्ज कर देने चाहिए। इसका जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभागृह में कहा कि सरकार किसानों को आर्थिक मदद देने की प्रक्रिया शुरु कर दिया है।

Explore our articles