spot_img

MUMBAI : मुंबई, पुणे और दानापुर के बीच चलाई जाएगी विशेष ट्रेनें

मुंबई : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे मुंबई,पुणे और दानापुर के बीच नीचे दिए गए विवरण के अनुसार विशेष ट्रेनें चलाएगा। 03266 विशेष गाड़ी 10 नवंबर 2022 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 00.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। 03265 विशेष गाड़ी दिनांक 08 नवंबर 2022 को दानापुर से 18.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 22.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का हाल्ट कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर एवं आरा है। ट्रेन की संरचना दो एसी-3 टियर, 16 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी डिब्बे और दो द्वितीय श्रेणी सामान सह गार्ड की ब्रेक वैन है। पुणे-दानापुर विशेष : 03288 विशेष गाड़ी दिनांक 09 नवंबर 2022 को पुणे से 05.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09.15 बजे दानापुर पहुंचेगी। 03287 विशेष गाड़ी दानापुर से दिनांक 07 नवंबर 2022 को 16.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 22.30 बजे पुणे पहुंचेगी।ट्रेन का हाल्ट दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर एवं आरा है। ट्रेन की संरचना तीन एसी-2 टियर, 9 स्लीपर क्लास, 7 सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे और दो द्वितीय श्रेणी के सामान सह गार्ड के ब्रेक वैन है।आरक्षण: 03266 और 03288 विशेष ट्रेनों के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग सभी पीआरएस स्थानों 6 नवंबर 2022 को खुलेगी।

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच मुंबई में होगी द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Prime Minister Narendra Modi and French President Emmanuel Macron) के...

Explore our articles