
मुंबई : सेंट्रल रेलवे ने 15/16.4.2023 (शनिवार/रविवार मध्यरात्रि) को 01.30 बजे से 04.00 बजे तक कोपर और ठाकुर्ली स्टेशनों के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड पुल के लिए स्थानांतरित खुले वेब गर्डरों के लिए तीनों लाइनों पर विशेष यातायात और पावर ब्लॉक संचालित करेगा।
शैडो ब्लॉक: सेंट्रल रेल अम्बिवली और आसनगांव के बीच शैडो ब्लॉक भी संचालित करेगा।
टिटवाला अप/ईएमयू साइडिंग पर रोड ओवर ब्रिज के लिए गर्डर्स की लॉन्चिंग 01.15 से 03.30 बजे तक और डाउन लाइन पर 02.00 बजे से 03.30 बजे तक। अप/डाउन लाइन पर खडावली से आसनगांव तक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (वासिंद में ड्वएल ड्यू डिस्प्ले) के संशोधन के लिए साइट स्वीकृति परीक्षण 02.10 बजे से 03.40 बजे तक। इससे ट्रेनों के चलने का पैटर्न इस प्रकार रहेगा:-उपनगरीय ट्रेन : ब्लॉक से पहले कर्जत की ओर अंतिम लोकल: सीएसएमटी से 23.51 बजे छूटने वाली अंबरनाथ 67 लोकल। ब्लॉक से पहले कसारा की ओर अंतिम लोकल:CSMT से 00.14 बजे छूटने वाली N 1- कसारा लोकल ब्लॉक के बाद सीएसएमटी की ओर पहली लोकल: अंबरनाथ से 04.08 बजे छूटने वाली सीएसएमटी लोकल और ब्लॉक के बाद सीएसएमटी की ओर पहली लोकल: टिटवाला से 03.56 बजे छूटने वाली टीएल 2 सीएसएमटी लोकल है।
अप ट्रेनों का रेगूलेशन इस प्रकार रहेगा
18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस को आसनगांव स्टेशन पर 02.37 बजे से 04.30 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा और अपने गंतव्य स्थान पर अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से पहुंचेगी।12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस को अटगांव स्टेशन पर 02.38 बजे से 03.35 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा और गंतव्य पर अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से पहुंचेगी। 20104 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस खरडी स्टेशन पर 02.55 बजे से 03.30 बजे तक रेगुलेट की जाएगी और अपने निर्धारित समय से 45 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।11402 आदिलाबाद-सीएसएमटी एक्सप्रेस और 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 15 से 20 मिनट देरी से पहुंचेगी। आने वालीअप ट्रेनों को कर्जत-पनवेल-दिवा रूट से डायवर्ट किया जाएगा।
11020 भुवनेश्वर- सीएसएमटी एक्सप्रेस, 18519 विशाखापत्तनम- एलटीटी एक्सप्रेस और 12702 हैदराबाद- सीएसएमटी एक्सप्रेस।


