spot_img

MUMBAI : यार्ड मॉडिफिकेशन के लिए कर्जत स्टेशन पर स्पेशल ट्रैफिक और पावर ब्लॉक

मुंबई : सेंट्रल रेलवे शुक्रवार को कर्जत यार्ड मॉडिफिक्शन के संबंध में कर्जत स्टेशन पर एवं घाट सेक्शन पर सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक स्पेशल ट्रैफिक और पावर ब्लॉक संचालित करेगा। इसके तहत कुछ उपनगरीय सेवाओं को रद्द किया जाएगा। कर्जत से सुबह 10.40 बजे छूटने वाली एसकेपी-5 खोपोली ट्रेन और सुबह 11.20 बजे खोपोली से छूटने वाली एसकेपी-10 कर्जत ट्रेन रद्द रहेगी।

अप एक्सप्रेस ट्रेनों का रेगुलेशन
ट्रेन संख्या 22731 हैदराबाद-मुंबई एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 11014 कोयम्बटूर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने गंतव्य स्थान पर निर्धारित समय से 20-65 मिनट देरी से पहुंचेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस अवसंरचना ब्लॉक के कारण होने वाली असुविधा रेल प्रशासन के साथ वहन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles