spot_img

Mumbai : लॉस एंजिल्स में हुई फिल्म ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

Mumbai: Special Screening of the Film 'Ramayana' Held in Los Angeles

रणबीर के ‘श्रीराम’ अवतार की झलक दिखाई दी
मुंबई : (Mumbai)
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Bollywood actor Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर सुर्खियों में हैं, जो इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में लॉस एंजिल्स में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जहां दर्शकों को रणबीर के ‘श्रीराम’ अवतार की झलक दिखाई गई। इस मौके पर अभिनेता ने मीडिया से बातचीत में एक दिलचस्प खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया।

रणबीर ने बताया कि जब निर्माता नमित मल्होत्रा (producer Namit Malhotra) ने उन्हें पहली बार ‘श्रीराम’ की भूमिका का प्रस्ताव दिया था, तो उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। अभिनेता ने कहा, “करीब चार साल पहले जब मुझे यह रोल ऑफर हुआ, तो मेरी पहली प्रतिक्रिया नहीं थी। मुझे लगा कि मैं इसके लिए योग्य नहीं हूं और इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा।” हालांकि बाद में उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और पूरे समर्पण के साथ इस भूमिका के लिए तैयार हुए।

उन्होंने आगे कहा कि ‘रामायण’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सीख देने वाली कहानी है। रणबीर के मुताबिक, इस महाकाव्य से सहानुभूति, प्रेम और समानता जैसे मूल्यों को समझने का मौका मिलता है। निर्देशक नितेश तिवारी (Director Nitesh Tiwari) के विजन ने उन्हें इस किरदार को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

फिल्म में साई पल्लवी ‘सीता’, यश ‘रावण’, सनी देओल ‘हनुमान’ और रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ के किरदार में नजर आएंगे। भव्य पैमाने पर बन रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा (Indian cinema) के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है, जिसे लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है।

Kuwait City: : ईरान ने की कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन की बौछार

फ्यूल स्टोरेज टैंकों में लगी भीषण आगकुवैत सिटी : (Kuwait City) कुवैत के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बुधवार को बताया कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई...

Explore our articles