spot_img

MUMBAI : मरीन लाइन्स का साउथ फुटओवर ब्रिज 15 फरवरी से बंद

मुंबई : मरीन लाइन्स साउथ फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) दक्षिण की ओर प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 और 4 को जोड़ता है और सीधे मरीन लाइन्स आरओबी से भी जुड़ा है, जहां से यात्री स्टेशन में प्रवेश करते हैं। इस एफओबी को तोड़ा जा रहा है और उसी स्थान पर नया एफओबी बनाया जाएगा। वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मरीन लाइन्स साउथ फुट ओवर ब्रिज ने अपना कोडल जीवन पूरा कर लिया है और ध्वस्तीकरण और पुनर्निर्माण कार्य करने के लिए 15 फरवरी 2023 से 30 नवंबर 2023 तक एफओबी को सार्वजनिक उपयोग के लिए बंद कर दिया जाएगा।
मरीन लाइन्स स्टेशन पर अन्य दो एफओबी का उपयोग कर सकते हैं यात्री
यह भी सूचित किया जाता है कि पीएफ नंबर 4 से पीएफ नंबर 2/3 या इसके विपरीत के बीच अदला-बदली करने के लिए यात्री मरीन लाइन्स स्टेशन पर अन्य दो एफओबी का उपयोग कर सकते हैं, यानी मध्य और उत्तर की ओर एफओबी। मरीन लाइन्स आरओबी से प्रवेश करने वाले यात्रियों के लिए पीएफ नंबर 1 पर बुकिंग कार्यालय में एक सीढ़ी प्रदान किया जाएगा, जहां यात्री स्टेशन में प्रवेश कर सकते हैं या यात्री पीएफ नंबर 4 पर स्टेशन में प्रवेश करने के लिए पीएफ नंबर 4 के पास आरओबी से सीढ़ी का उपयोग कर सकते हैं। इससे हुई असुविधा के लिए डब्ल्यूआर द्वारा गहरा खेद व्यक्त किया गया है।

मरीन लाइन्स स्टेशन पर अन्य दो एफओबी का उपयोग कर सकते हैं यात्री

Explore our articles