spot_img

Mumbai : साउथ एक्टर सूरज कुमार का हुआ एक्सीडेंट, दाहिना पैर खोया

मुंबई : (Mumbai) साउथ एक्टर सूरज कुमार उर्फ ध्रुवन का शनिवार को मैसूर-गुंडलुपेट हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया। गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें तुरंत मैसूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन इस हादसे में उन्होंने अपना दाहिना पैर खो दिया है।साउथ एक्टर सूरज ऊटी से मैसूर बाइक से जा रहे थे। मैसूर-गुंडलुपेट हाईवे पर सूरज ने एक ट्रैक्टर को ओवरटेक किया और बाइक से नियंत्रण खो बैठे। उनकी बाइक एक लॉरी से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई, इसलिए डॉक्टरों को ऑपरेशन के दौरान उनका दाहिना पैर काटना पड़ा। सूरज की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। फैंस उनके जल्द ठीक होने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

सूरज अभी सिर्फ 24 साल के हैं। उन्होंने फिल्म में डेब्यू करने से पहले अपना नाम बदल लिया था। उन्होंने अपना नाम बदलकर ध्रुवन रख लिया। उन्होंने 2019 में रिलीज हुई फिल्म से डेब्यू किया था। अपनी पहली ही फिल्म से वह लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गये। इसके बाद उनकी फिल्में ज्यादा कमाई करती नजर नहीं आईं।

Istanbul : ईरान का अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को निशाना बनाने का दावा

इस्तांबुल/वॉशिंगटन : (Istanbul/Washington) पश्चिम एशिया में ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल के भीषण होते सैन्य टकराव के बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Islamic...

Explore our articles