spot_img

Mumbai : पुणे में शराब को लेकर हुए विवाद में पिता को जिंदा जलाने वाला बेटा गिरफ्तार

Mumbai: Son arrested for burning father alive in Pune over alcohol dispute

मुंबई : (Mumbai) पुणे जिले के पर्वती इलाके (Parvati area of ​​Pune district) में शुक्रवार को शराब के लिए विवाद होने पर पिता को जिंदा जलाने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की छानबीन पर्वती पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पर्वती इलाके में रविंद्र भालेराव (Ravindra Bhalerao)अपने बेटे के साथ रहते थे। उनका बेटा सागर भालेराव शराब पीने का लती था। रविंद्र हमेशा अपने बेटे को शराब पीने से मना करते थे, इससे दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। आज भी रविंद्र ने अपने बेटे को शराब पीने से मना किया, इससे उनका बेटा सागर भालेराव गुस्से से तमतमा गया और अपने बाप पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। इस घटना की भनक लगते ही पड़ोसी मौके पर जमा हो गए और किसी तरह आग बुझाया और घायल रविंद्र को तत्काल नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान रविंद्र की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पर्वती पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आरोपित सागर भालेराव (accused, Sagar Bhalerao) को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की गहन छानबीन जारी है।

Explore our articles