
मुंबई : 01 मार्च 2023 को अप लाइन पर वापी-उदवाडा खंड के बीच पुल संख्या 287 और वेडछा-उदवाडा खंड में पुल संख्या 387 के लिए जियो सेल द्वारा पुल के एप्रोच के सुदृढीकरण कार्य के कारण वापी-उदवाडा एवं वेडछा-नवसारी खंड के बीच डाउन मेन लाइनों पर एक ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण वेस्टर्न रेलवे की कुछ ट्रेनों को रेगुलेट और शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। 01 मार्च 2023 को रेगुलेट होने वाली ट्रेन: ट्रेन संख्या 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।
01 मार्च 2023 को शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें; 1. ट्रेन संख्या 09085 बोरीवली-वलसाड वापी में शॉर्ट टर्मिनेट होगी, ट्रेन संख्या 09159 बांद्रा टर्मिनस-वापी भिलाड में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया उपर्युक्त परिवर्तनों को ध्यान में रखकर यात्रा करें।


