spot_img

Mumbai : ‘सितारे जमीन पर’ की कमाई में चौथे दिन आई गिरावट, 8.50 करोड़ रुपये कमाए

मुंबई : (Mumbai) आमिर खान (Aamir Khan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और शुरुआती तीन दिनों में जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि, चौथे दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। फिल्म को रविवार तक बढ़िया रेस्पॉन्स मिला, लेकिन सोमवार को वर्किंग डे होने के चलते कलेक्शन में गिरावट देखी गई। अब सभी की नजरें इस पर हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में कैसी पकड़ बनाए रखती है, खासकर वीकडे पर।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ (Aamir Khan’s film ‘Sitare Zameen Par’) ने रिलीज़ के चौथे दिन 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 66.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 20.2 करोड़ रुपये हो गई, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 27.25 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन भले ही थोड़ा कम रहा हो, लेकिन वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन के चलते ‘सितारे ज़मीन पर’ अब हिट होने की दिशा में बढ़ती दिख रही है।

आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ में आमिर खान के साथ पहली बार जेनेलिया डिसूज़ा की जोड़ी नजर आ रही है। जेनेलिया ने फिल्म में आमिर की पत्नी सुनीता (Aamir’s wife Sunita) का किरदार निभाया है। इस फिल्म में आमिर ने गुलशन नामक एक बदनाम बास्केटबॉल (basketball coach named Gulshan) कोच की भूमिका निभाई है। इस खास प्रोजेक्ट को आमिर खान ने अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म फ्रांस की सुपरहिट फिल्म ‘चैंपियंस’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

New Delhi : देश के तीसरे सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कार्यभार संभाला

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के तौर पर जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (General NS Raja Subramani)...

Explore our articles