मुंबई : यूबीटी शिवसेना नेता और ठाणे सांसद राजन विचारे ने आज कहा है कि ठाणे स्टेशन के निकट कलवा से ऐरोली के मध्य बने दीघा गांव रेलवे स्टेशन को आम जनता के लिए शीघ्र शुरू करने के लिए समर्थकों द्वारा हस्ताक्षर अभियान सफल रहा है | ठाणे सांसद विचारे ने आज जारी वक्तव्य में कहा है कि दीघा गांव रेलवे स्टेशन जो पिछले 5 से 6 महीने से बनकर तैयार है, और अब उद्घाटन का श्रेय लेने के इंतजार में बंद पड़ा है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए . रेल मंत्री, माननीय. रेल राज्य मंत्री और अंत में. प्रधानमंत्री ने पत्र के माध्यम से दीघा गांव रेलवे स्टेशन को भी उसी तर्ज पर बिना किसी देरी के तुरंत शुरू करने का अनुरोध किया था ,कि जिस तरह उन्होंने नवी मुंबई में मेट्रो यात्रियों के लिए औपचारिक उद्घाटन के बिना इसे शुरू किया था। से अब दीघा स्टेशन भी बिना किसी औपचारिक उद्घाटन के शुरु होना चाहिए |
लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिये जाने से जनता के पैसे से करोड़ों रुपये खर्च कर यात्रियों के लिए स्टेशन बनाया गया वह दीघा स्टेशन .अब तक ठप पड़ा है |
उल्लेखनीय है कि जनता के सवाल और जनता के अधिकार के लिए आज शिव सेना नेता सांसद राजन विचारे और सैकड़ों शिव सेना नवी मुंबई जिला शाखा कार्यकर्ताओं की ओर से ऐरोली और दीघा गांव रेलवे स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है.


