spot_img

Mumbai : ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो-3’ में सिद्धू की एंट्री से बढ़ेगी शो की मस्ती

मुंबई : (Mumbai) कॉमेडी की दुनिया में धूम मचाने वाले कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (‘The Great Indian Kapil Show’) के अब तक दो सीज़न आ चुके हैं, जिन्होंने दर्शकों को खूब हंसी का डोज़ दिया। अब शो के तीसरे सीज़न का ऐलान पहले ही हो चुका है और फैंस बेसब्री से इसके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। खुशखबरी ये है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 3 (‘The Great Indian Kapil Show’ Season 3) अब नेटफ्लिक्स पर 21 जून से स्ट्रीम होने जा रहा है। इस बार शो में एक बड़ा सरप्राइज़ है, नवजोत सिंह सिद्धू की शानदार वापसी। उनकी एंट्री ने शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

करीब 5 साल बाद ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीज़न में एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की जज की कुर्सी पर धमाकेदार वापसी हो रही है। नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शो का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिद्धू की एंट्री से अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) हैरानी और परेशानी में नजर आती हैं। गौरतलब है कि दूसरे सीजन में सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ मेहमान बनकर शो में आए थे, लेकिन इस बार वह जज की कुर्सी पर पूरे ठाठ के साथ नजर आएंगे।

निर्माताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी का स्वागत करते हुए मजेदार अंदाज़ में लिखा, “कृपया एक कुर्सी पाजी के लिए! आगे लिखा, “नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह की मौजूदगी में हर फनीवार, हमारा परिवार और भी हंसी से भरपूर होगा। देखें ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन में!” इस बार शो में फिर कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, और कृष्णा अभिषेक अपने चहेते किरदारों के साथ दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे। जज की कुर्सी पर अर्चना और सिद्धू साथ-साथ ठहाकों की डबल डोज़ देंगे।

Explore our articles