spot_img

Mumbai : विवादों में घिरी सिद्धार्थ-जाह्नवी की ‘परम सुंदरी’, रोमांस पर नाराज़गी

मुंबई : (Mumbai) जल्द ही बड़े पर्दे पर कई नई जोड़ियां नजर आने वाली हैं, जिनमें से एक है सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर (Siddharth Malhotra and Janhvi Kapoor’s) की जोड़ी। दोनों पहली बार फिल्म ‘परम सुंदरी’ (first time in the film ‘Param Sundari’) में साथ दिखेंगे। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इसके एक रोमांटिक दृश्य ने विवाद खड़ा (romantic scenes has created controversy) कर दिया है। अब इस सीन को फिल्म से हटाने की मांग तेज हो गई है।

फिल्म ‘परम सुंदरी’ के ट्रेलर में एक दृश्य दिखाया गया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर चर्च में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसी सीन को लेकर ईसाई समुदाय के कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई है। वॉचडॉग फाउंडेशन ने सेंसर बोर्ड (Watchdog Foundation has written a letter to the Censor Board) मुंबई पुलिस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखकर निर्माताओं को यह दृश्य फिल्म से हटाने का निर्देश देने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए इस तरह के दृश्य शामिल किए जाते हैं।

शिकायत में कहा गया है कि चर्च एक पवित्र स्थल है (church is a holy place and should not be presented) और इसे अश्लील या अनुचित सामग्री के मंच के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए। आरोप है कि यह दृश्य धार्मिक स्थल की गरिमा और पवित्रता का अपमान करता है। ईसाई समुदाय ने चेतावनी दी है कि यदि निर्माता इस सीन को फिल्म से नहीं हटाते, तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसके निर्माता करण जौहर हैं

Explore our articles