spot_img

Mumbai : सीरीज ‘मटका किंग’ की शूटिंग शुरू

मुंबई : प्राइम वीडियो ने अपना नए क्राइम थ्रिलर ‘मटका किंग’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इससे सिद्धार्थ रॉय कपूर और नागराज मंजुले जैसे कई नेशनल अवार्डी जुड़े हैं, जो रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर के तहत इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस सीरीज का निर्देशन नागराज मंजुले कर रहे हैं। इसकी कहानी अभय कुराने और मंजुले ने लिखी है।

सीरीज ‘मटका किंग’ में विजय वर्मा लीड रोल निभा रहे हैं। यह कहानी वर्ष 1960 के मुंबई की है, जहां एक कॉटन ट्रेंड, जो सम्मान के बारे में सोचता है। वह नया गैंबलिंग का खेल मटका शुरू करता है। यह गेम शहर में बहुत पॉपुलर हो जाता है, जो सिर्फ अमीर लोगों तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि हर किसी के लिए होता है। इस सीरीज में कृतिका कामरा, साईं ताम्हणकर, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ जाधव जैसे रोमांचक कलाकार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Explore our articles