spot_img

Mumbai : ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग पूरी, कियारा ने शेयर कीं तस्वीरें

मुंबई : (Mumbai) कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया टू’ के बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं। ‘भूल भुलैया-2’ की शानदार सफलता के बाद दोनों की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी।

सितारों ने ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म की पूरी टीम ने केक काटकर जश्न मनाया और खुशी जताई कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके इसकी जानकारी दी है और लोगों का धन्यवाद भी किया है।

Explore our articles