मुंबई : (Mumbai) अभिनेता शाहरुख खान आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म डंकी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया और इसे बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी सफलता मिली। हालांकि, 2024 में शाहरुख की कोई नई फिल्म नहीं आई, जिससे उनके प्रशंसक उनकी अगली परियोजना को लेकर उत्सुक हैं। अब किंग खान ने प्रसिद्ध निर्देशक शूजित सरकार के साथ हाथ मिलाया है। यह पहली बार है जब शाहरुख और शूजित किसी प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं।
हालांकि, यह प्रोजेक्ट किसी फिल्म से जुड़ा नहीं, बल्कि एक विज्ञापन से संबंधित है। शूजित सरकार ने एक इंटरव्यू में बताया, “हमने शाहरुख के साथ एक विज्ञापन शूट किया। सेट पर काफी मजेदार माहौल रहा। शाहरुख हमेशा की तरह शानदार और फिट नजर आए। उन्होंने करीब 8 घंटे तक सेट नहीं छोड़ा और हमने विज्ञापन को एक ही बार में शूट कर लिया।”
शूजित सरकार पिछली बार अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म आई वांट टू टॉक लेकर आए थे। इस फिल्म की कहानी को दर्शकों ने सराहा, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं, शाहरुख खान के पास सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग है, जो उनके लिए बेहद खास होगी। इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। किंग ईद 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।अभिनेता शाहरुख खान आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म डंकी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया और इसे बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी सफलता मिली। हालांकि, 2024 में शाहरुख की कोई नई फिल्म नहीं आई, जिससे उनके प्रशंसक उनकी अगली परियोजना को लेकर उत्सुक हैं। अब किंग खान ने प्रसिद्ध निर्देशक शूजित सरकार के साथ हाथ मिलाया है। यह पहली बार है जब शाहरुख और शूजित किसी प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं।


