spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र में शिवसेना व भाजपा साथ लड़ेंगी सभी चुनाव: एकनाथ शिंदे

मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे समूह) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर सभी चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि आगामी लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम के चुनाव में दोनों दल साथ चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार 20 जून तक हो जाएगा।

दरअसल, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार रात को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने अमित शाह से राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। इसके बाद सोमवार को मुंबई में मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि दोनों पार्टी आगामी सभी चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी। मुंबई में भाजपा-शिवसेना के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ भी गठबंधन का प्रयास किया जा रहा है। रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले पहले से ही भाजपा-शिवसेना के साथ हैं। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि 20 जून तक राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए भाजपा और शिवसेना के बीच बातचीत हो चुकी है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कैबिनेट के विस्तार का सर्वाधिकार मुख्यमंत्री के पास है। उनकी मर्जी के अनुसार ही बहुत जल्द कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles