spot_img

Mumbai : जलगांव में शिंदे गुट की विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

मुंबई: (Mumbai) शिवसेना (शिंदे गुट) की विधायक लताताई सोनवणे की कार शनिवार की रात करंजगांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में लताताई सोनवने के साथ कार में सवार पूर्व विधायक चंद्रकांत सोनवने को हल्की चोट आई हैं, लेकिन गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की विधायक लताताई सोनवणे और विधायक पूर्व चंद्रकांत सोनवने शनिवार को चोपडा तहसील में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय करंज गांव के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार को काफी नुकसान पहुंचा है। इस घटना की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।

Explore our articles