
मुंबई : (Mumbai) उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) की अगुवाई वाली शिवसेना ने भी सवाल उठाए हैं।
शिवसेना शिंदे गुट के नेताओं ने संदेह जताते हुए हादसे के गहन जांच की मांग की है। शिंदे गुट के नेता व मंत्री भरत गोगावले ने कहा है कि यह दुर्घटना लगती है। यदि अजित पवार के पार्टी के नेताओं को ही शक होने लगा है, तो जांच होनी चाहिए। पता लगाना चाहिए कि कुछ गड़बड़ी तो नहीं हुई है। गोगावले के बयान ने चर्चाओं को और हवा दे दी है। इससे पहले एनसीपी (एपी) के विधायक अमोल मिटकरी और पार्टी नेता रुपाली ठोंबरे पाटिल (MLA Amol Mitkari and party leader Rupali Thombre Patil) ने विमान दुर्घटना पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की थी। मंत्री छगन भुजबल ने भी कुछ गड़बड़ी की आशंका जताई थी।
भुजबल ने कहा था कि प्लेन हवा में उड़ने के बाद कैसे तिरछा हो गया। उन्होंने रडार या टेक्निकल गड़बड़ी की संभावना जताई थी। उन्होंने कहा था कि मैं कोई एक्सपर्ट नहीं हूं, जांच से सच सामने आ जाएगा। लेकिन हमने सोने जैसा लीडर खो दिया है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार सहित (Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut, Congress leader Vijay Wadettiwar) कई नेता विमान हादसे पर सवाल उठा चुके हैं।


