मुंबई : (Mumbai) ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा (Zee Studios and Prerna Arora) ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जटाधारा’ से शिल्पा शिरोडकर का पहला लुक ‘शोभा’ (Shilpa Shirodkar’s first look as ‘Shobha’) के रूप में जारी किया है। पोस्टर के साथ जुड़ी पंक्ति “तंत्र में परिवर्तित हो चुका है लोभ” उनके दमदार और रहस्यमयी किरदार को दर्शाती है। शिल्पा ने कहा कि उनका किरदार बेहद शक्तिशाली, जटिल और खास है, जिसे उन्होंने पूरी शिद्दत से निभाया है।
उन्होंने फिल्म के अलौकिक विज़ुअल्स और गहरी कहानी को दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बताया। ‘जटाधारा’ का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग और प्रेरणा अरोड़ा (Umesh Kumar Bansal, Shivin Narang and Prerna Arora) सहित कई प्रोड्यूसर्स ने किया है। फिल्म का संगीत ज़ी म्यूज़िक कंपनी प्रस्तुत करेगी।


