
मुंबई : (Mumbai) आध्यात्मिक चेतना, ज्योतिष विद्या और समाजसेवा का सुंदर समन्वय प्रस्तुत कर रहीं शक्तिस्वरूपा गुरुमाई, जिन्हें स्नेहपूर्वक “माई” (Shakti Swaroopa Gurumayi, affectionately known as “Mai”) कहा जाता है, आज देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं। विश्वस्तरीय ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ, अंकशास्त्र, कौड़ीशास्त्र तथा विविध साइकिक ज्ञान की ज्ञाता गुरुमाई ने अपने मार्गदर्शन से हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।
आदिशक्ति तुलजा भवानी (Adishakti Tulja Bhavani) के आशीर्वाद से प्रेरित होकर गुरुमाई ने अपना संपूर्ण जीवन अध्यात्म और लोककल्याण को समर्पित कर दिया है। वे केवल आध्यात्मिक गुरु ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए आशा की किरण भी हैं। उनके सान्निध्य में अनेक शिष्यों ने मानसिक, आध्यात्मिक और पारिवारिक जीवन में नई दिशा पाई है।
गुरुमाई विभिन्न सेवाभावी संस्थाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और किसानों के बच्चों के रोजगार हेतु उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से अनेक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है, वहीं ग्रामीण युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के नए रास्ते भी खुले हैं।
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक सेवा के इस अनूठे संगम ने शक्तिस्वरूपा गुरुमाई को एक प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित किया है। उनके कार्य और संदेश समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता का संचार कर रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए: www.gurumaai.org,
www.ispdhaam.org.


