spot_img

Mumbai : फर्जी सीजन 2′ पर शाहिद कपूर का खुलासा

Mumbai: Shahid Kapoor Opens Up About 'Farzi Season 2'

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की चर्चित वेब सीरीज ‘फर्जी’ (Bollywood actor Shahid Kapoor’s popular web series, ‘Farzi’) के दूसरे सीजन का आखिरकार आधिकारिक ऐलान हो गया है। 19 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने ‘फर्जी सीजन 2’ की घोषणा की, जिसके बाद से फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस खास मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शाहिद कपूर समेत सीरीज की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही।

इस दौरान शाहिद कपूर ने सीजन 2 को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वह लंबे समय से इसकी शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा, “मैं पिछले दो साल से ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहा था और अब यह आखिरकार शुरू हो गया है।” अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि सीजन 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और वह इसके आगे की कहानी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने अपने किरदार को अब तक निभाए गए सबसे पसंदीदा रोल्स में से एक बताया।

सीरीज की कहानी को लेकर शाहिद ने संकेत दिया कि ‘फर्जी सीजन 2’ (‘Farzi Season 2’) पहले सीजन से एक कदम आगे होगी, लेकिन कहानी का विस्तार स्वाभाविक तरीके से किया जाएगा। इस वेब सीरीज का निर्देशन मशहूर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने किया है। पहले सीजन में विजय सेतुपति, राशि खन्ना, केके मेनन, भुवन अरोरा, अमोल पालेकर और रेजिना कैसेंड्रा (Vijay Sethupathi, Raashii Khanna, Kay Kay Menon, Bhuvan Arora, Amol Palekar, and Regina Cassandra) अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

Explore our articles