spot_img

Mumbai: मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी में भी बढ़त

Mumbai

मुंबई: (Mumbai) वैश्विक शेयरों में सकारात्मक रुझानों (Positive trends in global stocks) के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 503.56 अंक बढ़कर 59,412.91 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 157.15 अंक चढ़कर 17,479.05 पर था।

सेंसेक्स में भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, आईटीसी, महिंद्र्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में थे।

वहीं, सिर्फ एशियन पेंट्स के शेयर में सुस्ती देखी गई। अन्य एशियाई बाजारों में, सियोल, जापान, चीन और हांगकांग के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को 12,770.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत गिरकर 84.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रह गया।

Explore our articles