spot_img

Mumbai: मिलेजुले वैश्विक रूझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) वैश्विक बाजारों(global markets) में मिलेजुले रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। इससे पहले दो दिन तक शेयर बाजारों में तेजी का रुख था।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 213.66 अंक गिरकर 60,713.77 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 63.95 अंक टूटकर 18,068.35 अंक पर था।

सेंसेक्स में इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, विप्रो, आईटीसी और इंडसइंड बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, टाइटन, पॉवर ग्रिड, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में बढ़त हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी। अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को नुकसान में बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को बीएसई के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स ने 361.01 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की और कारोबार के अंत में यह 60,927.43 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 117.70 अंक यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 18,132.30 अंक पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 84.44 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को शुद्ध रुप से 867.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles