spot_img

MUMBAI: : उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 147 अंक टूटा, बैंक शेयरों में गिरावट

मुंबई: (MUMBAI) उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 147 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से भी निवेशक धारणा प्रभावित हुई।तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 147.47 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,958.03 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 473.18 अंक तक लुढ़क गया था।पचास शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.50 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,858.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और आईटीसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति, नेस्ले और एचडीएफसी शामिल हैं।एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त में बंद हुए थे।जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘अमेरिकी में महंगाई का आंकड़ा आज रात जारी होने की उम्मीद है। इससे बाजार को दिशा मिलेगी।’’शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 3,208.15 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Patna : ‘दीदी की रसोई’ की बढ़ी डिमांड, सरकारी कार्यालयों से अस्पतालों तक विस्तार

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में अन्नपूर्णा जीविका दीदी की रसोई का हुआ उद्घाटनशहरी क्षेत्र में 18 लाख से अधिक महिलाओं को रोजगार के लिए आर्थिक सहायता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles