
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिले (Maharashtra’s Nashik district) की अदालत ने बुधवार को ढोंगी बाबा अशोक खरात (self-styled godman, Ashok Kharat) को दुष्कर्म के दूसरे मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि पुलिस ने आज नासिक जिला अदालत (Nashik District Court) में आरोपित खरात को गुरुवार को फिर से पेश करने के लिए आवेदन दिया है, जिसे अदालत ने मान्य कर लिया है।
सरकारी वकील शैलेंद्र बागड़े (Public Prosecutor Shailendra Bagde) ने बताया कि आज आरोपित खरात की दुष्कर्म के दूसरे मामले में पुलिस कस्टडी खत्म हो रही थी। इसी वजह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपित को आज जिला अदालत में पेश किया गया। इस मामले के जांच अधिकारी किरण कुमार सूर्यवंशी पेश हुए थे।
आज एसआईटी (SIT team) की टीम आरोपित अशोक खरात को नासिक सेंट्रल जेल में भेजेगी और कल फिर वहीं से आरोपित को वीसी के माध्यम से तीसरे मामले में न्यायालय में पेश किया जाएगा।
खरात को 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था, जब नासिक जिले के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में एक महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म के ८ मामले और धोखाधड़ी के ३ मामले नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए। इन मामलों की जांच आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते (IPS officer Tejaswini Satpute) की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रही है।


