spot_img

Mumbai : उद्धव से मिले सत्यपाल मलिक, बोले- महाविकास आघाड़ी का करेंगे प्रचार

मुंबई : जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को बांद्रा स्थित मातोश्री बंगले पर शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इसके बाद सत्यपाल मलिक ने कहा कि वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी का प्रचार करेंगे।

मलिक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया कि महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी को बढ़त मिलने वाली है। उद्धव ठाकरे राज्य में भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसी तरह राज्य में महाराष्ट्र महाविकास आघाड़ी और देश में आईएनडीआईए गठबंधन की ताकत बढ़ रही है।

मलिक पुलवामा हमले, अडानी, अंबानी समेत कई अहम मुद्दों पर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। मातोश्री बंगले पर उद्धव और मलिक के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान संजय राऊत भी मौजूद थे।

New Delhi : तमिलनाडु चुनाव के लिए भाजपा के 27 उम्मीदवारों की सूची जारी

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों (Tamil Nadu Assembly elections) के लिए 27 उम्मीदवारों...

Explore our articles