spot_img
HomeentertainmentMumbai : वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ 'सरिया के सितरवा' लोकगीत

Mumbai : वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ ‘सरिया के सितरवा’ लोकगीत

मुंबई : भोजपुरी की मशहूर सिंगर नेहा राज का नया भोजपुरी लोकगीत ‘सरिया के सितरवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

नेहा की सुरीली आवाज से सजे इस गाने को इशिता सिंह पर फिल्माया गया है। गाने में इशिता ने अपनी अदाओं, डांस और मस्ती से सबका दिल लूट लिया है। पीली साड़ी में अपनी खूबसूरती की बिजली गिरा रही हैं। इस गाने में इशिता सिंह ने जोरदार ठुमका लगाकर महफ़िल लूट ली है। इस नए गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘सरिया के सितरवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर नेहा राज हैं। एक्ट्रेस इशिता सिंह हैं। इस गाने के गीतकार अखिलेश कश्यप हैं। संगीतकार अभिषेक गुप्ता, वीडियो निर्देशक भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, एडिटर पंकज साव हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर