spot_img

MUMBAI : सहयोग जीवन फाउंडेशन के द्वारा सरस्वती पूजा का हुआ भव्य आयोजन

मुंबई : सहयोग जीवन फाउंडेशन के द्वारा सरस्वती पूजा का हुआ भव्य आयोजन। वहीं सहयोग जीवन फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र दास के नेतृत्व में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। जिसमे कई अभिनेता एवं अभिनेत्रियों समेत कई दिग्गजों ने भी इस पूजा समारोह में पहुंच कर माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। सहयोग जीवन फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र दास ने कहा कि पहली बार मेरे नेतृत्व में माँ सरस्वती का पूजा पूरे धूमधाम के साथ किया गया है जो कि क़ाफी प्रशंसनीय है। वहीं इस मौके पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रकोष्ठ ठाकुर मनोज सिंह, संरक्षक प्रेम कुमार राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रधान मंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन एवं लक्की यादव, उपाध्यक्ष महेन्द्र दास, मोहन दास, सचिव डेगलाल दास, जितेंद्र दास अजय दास, सोनू मोदी, संतोष पंडित, राजू पंडित सहित कई लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles