spot_img

Mumbai: रत्न एवं आभूषण परिषद के चेयरमैन चुने गए संयम मेहरा, राजेश रोकड़े बने वाइस चेयरमैन

मुंबई: अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (GJC) के सदस्यों ने दो साल (2023-24) की अवधि के लिए संयम मेहरा को उद्योग निकाय का चेयरमैन और राजेश रोकड़े को वाइस चेयरमैन चुना है।

जीजेसी विनिर्माताओं, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, वितरकों, प्रयोगशालाओं, रत्न विज्ञानियों, डिजाइनरों और संबद्ध सेवा प्रदाताओं समेत उद्योग से जुड़े 6,00,000 से अधिक लोगों एवं कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है।

मेहरा ने एक बयान में कहा, ‘हम उद्योग के सभी लंबित मुद्दों को लेकर सरकार के साथ संपर्क में रहेंगे और चीजों को अनुकूल बनाने के लिए उसके साथ मिलकर काम करेंगे।’

रोकड़े ने कहा कि जीजेसी उद्योग के लिए लगातार नए और बेहतर मंच तैयार कर रहा है और उनका ध्यान उद्योग के विकास के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों से जुड़ने पर होगा।

Mumbai : वाशी में सहा. अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) ठाणे जिले में नवी मुंबई के वाशी में उच्च व राज्य माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्यरत सहायक अधीक्षक 57वर्षीय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles