spot_img

Mumbai : संजय दत्त ने सेट पर चोट लगने की खबरों को खारिज किया

Mumbai: Sanjay Dutt dismisses reports of injury on the sets

Mumbai : अभिनेता संजय दत्त ने दमदार अभिनय के दम पर अपनी इतनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड ही नहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना नाम बनाया है। संजय दत्त इन दिनों अपनी अपकमिंग कन्नड़ फिल्म ”केडी: द डेविल” की शूटिंग कर रहे हैं। खबर आई थी कि इस शूट के दौरान संजय दत्त घायल हो गए हैं। लेकिन अब खुद संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस खबर का खंडन किया है।

संजय दत्त ने ट्वीट कर बताया कि वह ठीक हैं। उन्होंने कहा, ”ऐसी खबरें हैं कि मैं गंभीर रूप से घायल हूं। लेकिन ये खबरें निराधार हैं। मैं ठीक और स्वस्थ हूं। फिलहाल मैं ”केडी” की शूटिंग कर रहा हूं और सेट पर हर कोई मेरा ख्याल रख रहा है। मेरे लिए चिंता दिखाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

फिल्म ”केडी: द डेविल” की शूटिंग इन दिनों बेंगलुरु में चल रही है। फिल्म के एक सीन में धमाका दिखाया जाएगा। इस ब्लॉस्ट में संजय दत्त घायल हो गए हैं। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। संजय दत्त की कोहनी, हाथ और चेहरे पर चोट आई है। खबर आई थी कि इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। लेकिन संजय दत्त ने कहा है कि अब ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

Explore our articles