
मुंबई : (Mumbai) हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन (Harshvardhan Rane and Pakistani actress Mawra Hocane) की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ 2016 में रिलीज़ हुई थी और इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, जब इसे 2025 में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया, तो फिल्म ने तहलका मचा दिया और सिर्फ तीन दिनों में 15 करोड़ से अधिक का कारोबार किया। फिल्म के 10 साल पूरे होने पर निर्माता दीपक मुकुट ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि ‘सनम तेरी कसम’ के साथ उनका सपना साकार हुआ और अब कहानी यहीं समाप्त नहीं होती। उन्होंने पुष्टि की कि ‘सनम तेरी कसम 2’ (Sanam Teri Kasam 2) आने वाली है।
दीपक ने अपने पोस्ट में फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद दिया और सह-निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू (co-directors Radhika Rao and Vinay Sapru) के साथ संगीतकार हिमेश रेशमिया (music composer Himesh Reshammiya) का आभार जताया। इस घोषणा के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी उत्सुकता और उम्मीद जताई, एक यूजर ने लिखा, “मैं फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं, यह मेरी पसंदीदा फिल्म है।” वहीं, एक अन्य ने कहा, “अगला भाग तो सिनेमा में आग लगा देगा।”
‘सनम तेरी कसम 2’ के इस रीबूट को लेकर बॉलीवुड में उत्साह और चर्चाए तेज हो गई हैं। फिल्म के सीक्वल में कहानी, रोमांस और संगीत के नए आयाम दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव पेश करेंगे।


