spot_img

Mumbai : सामंथा रुथ प्रभु ने आलिया भट्ट पर बरसाया प्यार

Mumbai: Samantha Ruth Prabhu showers love on Alia Bhatt

मुंबई : (Mumbai) 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म पुरस्कार (बाफ्टा) (79th British Academy Film Awards) में अभिनेत्री आलिया भट्ट (Actress Alia Bhatt) ने पहली बार प्रजेंटर के रूप में मंच संभाला। इस मौके का सबसे खास पल तब आया, जब उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत हिंदी में की। उनके इस अंदाज ने न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी।

अलिया के इस कदम की तारीफ साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु (Southern actress Samantha Ruth Prabhu) ने भी की। सामंथा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए आलिया को टैग किया और उनके भाषण पर सफेद दिल वाला इमोजी शेयर किया। इस तरह उन्होंने सार्वजनिक तौर पर आलिया के प्रति अपना प्यार जताया।

सामंथा और आलिया की दोस्ती नई नहीं है। फिल्म ‘जिगरा’ (2024) (release of her film “Jigra”) की रिलीज के समय आलिया को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, उस दौरान भी सामंथा ने उनके समर्थन में कदम रखा था। अब बाफ्टा मंच पर आलिया का हिंदी में भाषण उनके बीच के इस खास बंधन को फिर से उजागर करता दिखा।

Explore our articles