spot_img

Mumbai : जान से मारने की धमकियों पर सलमान ने सीधा जवाब देने से किया परहेज

Mumbai: Salman refrains from giving a direct answer on death threats

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को पिछले कुछ महीनों से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। इससे पहले सलमान ने इस मामले में कोई रिएक्शन नहीं दिया था। इस मसले पर आखिरकार सलमान ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है, लेकिन अब भी उन्होंने सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।हाल ही में सलमान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए, जिसमें मिल रही धमकियों के बारे में उनसे पूछा गया। इस पर सलमान ने धमकी का सीधा जवाब देने से परहेज करते हुए कहा कि मैं किसी का भाई हूं, तो किसी की जान।”

रोहित गर्ग नाम के युवक ने सलमान खान के एक करीबी को ई-मेल भेजकर यह धमकी दी है। जेल की सजा काट रहे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दावा किया, ”उसके जीवन का मकसद सलमान खान को मारना है। ”सलमान खान को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया। सलमान खान के आवास के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Explore our articles