spot_img

Mumbai : सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने पहले दिन कमाए करोड़ों

Mumbai : बॉलीवुड ‘दबंग’ अभिनेता सलमान खान ने इस ईद अपने प्रशंसकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। करीब 4 साल के ब्रेक के बाद सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज हो गई है। सलमान खान की इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को प्रशंसकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। अब सलमान खान की इस फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

‘सैकनिल्क’ के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने पहले दिन करीब 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये आंकड़े शाम के हैं और नाइट शो के बाद फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हो सकता है। हालांकि अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म पहले दिन करीब 18 से 20 करोड़ रुपये की कमाई करेगी।

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 5700 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। ईद का त्योहार सलमान की फिल्म के लिए एक बड़ा फैक्टर माना जाता है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, 22 और 23 अप्रैल को फिल्म को और ज्यादा क्राउड मिल सकते हैं। भाईजान की इस फिल्म को ईद और वीकेंड का फायदा जरूर मिल सकता है। सलमान खान की फिल्म ‘किसी के भाई किसी की जान’ कलेक्शंस के मामले में मौजूदा रिलीज फिल्मों से काफी आगे है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles