मुंबई : (Mumbai) ‘बिग बॉस 19’ (“Bigg Boss 19”) के वीकेंड का वार में सलमान खान ने इस बार इशारों-इशारों में फिल्ममेकर अभिनव कश्यप (filmmaker Abhinav Kashyap) पर तंज कसा। शो के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि “जो लोग पहले तारीफ करते थे, वही अब ऊट-पटांग बातें करने लगे हैं, क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है।”
गौरतलब है कि अभिनव कश्यप ने पहले सलमान और उनके परिवार पर करियर बर्बाद करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे और उन्हें “गुंडा, मवाली और छपरी” (“goondas, rowdies, and chapris) तक कह दिया था। दोनों ने साथ में फिल्म ‘दबंग’ की थी, जिसके बाद रिश्तों में खटास आ गई।
सलमान का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स का मानना है कि उन्होंने अभिनव कश्यप को करारा जवाब दिया है। वहीं, सलमान के समर्थक इसे उनके धैर्य और बेबाक अंदाज का हिस्सा बता रहे हैं।


