मुंबई : (Mumbai) सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने हाल ही की एक बातचीत में खुलासा किया कि आखिर ऐसा क्या है जो सलमान खान (Salman Khan) को फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अलग और ‘लार्जर दैन लाइफ’ शख्सियत बनाता है। ‘दबंग’ जैसी फिल्मों में उनके साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं सोनाक्षी पहले भी सलमान की तारीफ कर चुकी हैं, लेकिन इस बार उनके शब्द सीधे दिल को छू गए। उन्होंने सलमान की उस खूबी पर रोशनी डाली जो इस ग्लैमर और चकाचौंध से भरी दुनिया में बहुत कम लोगों में देखने को मिलती है और वो है शोहरत को लेकर उनका बेपरवाह रवैया। सलमान, जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है, फिर भी हमेशा ज़मीन से जुड़े और सादगी से भरे नजर आते हैं और यहीं से बनती है उनकी असल खासियत
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने सोचते हुए कहा, “सलमान को बाकियों से क्या अलग बनाता है, पता है? उनकी शोहरत को लेकर बेफिक्री। जैसे उन्हें फर्क ही नहीं पड़ता कि वो कितने बड़े स्टार हैं। बहुत ही नॉर्मल, बिल्कुल सहज। ऐसा लगता है जैसे उन्होंने स्टारडम को इतनी सादगी से लिया है कि शायद उन्हें खुद भी नहीं पता कि वो कितने बड़े सुपरस्टार हैं। वो अपनी ही दुनिया में रहते हैं, अपनी तरह से ज़िंदगी जीते हैं और मुझे यही सबसे ज़्यादा कमाल लगता है।”
सोनाक्षी की ये तारीफ उन कई लोगों की भावनाओं से मेल खाती है जिन्होंने सलमान खान के साथ काम किया है। दशकों से बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बावजूद सलमान को हमेशा ज़मीन से जुड़ा इंसान माना गया है। उनकी दरियादिली, साफ़गोई और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते वो आज भी एक रहस्य की तरह हैं, एक ऐसे सुपरस्टार जो इमेज और पब्लिसिटी (image and publicity) से भरी इंडस्ट्री में बिल्कुल अलग नजर आते हैं।
जैसे सोनाक्षी ने सही कहा, सलमान खान की असली ताकत शायद यही है कि वो उस दुनिया में भी सच्चे बने रहते हैं, जो ज़्यादातर दिखावे पर चलती है।