spot_img

MUMBAI: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे चढ़कर 82.10 पर पहुंचा

MUMBAI

मुंबई:(MUMBAI) विदेशी पूंजी की आवक और कच्चे तेल के दामों (Foreign capital inflow and crude oil prices) में गिरावट होने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे चढ़कर 82.10 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी का लाभ भी घरेलू मुद्रा को मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.12 पर खुला। शुरुआती सौदों में यह 82.16 के 82.10 के बीच कारोबार कर रहा था।

रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 82.34 प्रति डॉलर के भाव पर आ गया था। रामनवमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को बाजार बंद थे। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 102.20 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,245.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Mumbai : शादी के बाद पूजा-पाठ में जुटे रश्मिका और विजय, रिसेप्शन पार्टी 4 मार्च को

मुंबई : (Mumbai) उदयपुर में 26 फरवरी को शादी रचाने के बाद अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा (Actress Rashmika Mandanna and actor...

Explore our articles