spot_img

MUMBAI : रुपया 18 पैसे चढ़कर 81.56 प्रति डॉलर पर

मुंबई: (MUMBAI) बॉन्ड बिकवाली के चलते विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की तेजी के साथ 81.56 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ।कारोबारियों ने कहा कि हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और रुपये की बढ़त सीमित रही।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.73 पर खुला और दिन के कारोबार में इसने 81.52 के ऊपरी तथा 81.82 के निचले स्तर को छुआ।भारतीय मुद्रा अंत में अपने पिछले बंद भाव से 18 पैसे की वृद्धि दर्ज करते हुए 81.56 पर बंद हुई। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.74 पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिन में बॉन्ड की बिक्री से विदेशी प्रवाह बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतो में नरमी से बुधवार को भारतीय रुपये में तेजी का रुख रहा।’’उन्होंने कहा कि हालांकि एफआईआई की निकासी और अमेरिकी डॉलर में सुधार के चलते रुपये की बढ़त सीमित हुई।चौधरी ने आगे कहा कि अमेरिका में उपभोक्ता मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले कारोबारियों के अपने सौदे काटने के कारण डॉलर में वृद्धि हुई है।इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 103.30 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत बढ़कर 80.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 9.98 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,105.50 पर बंद हुआ। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 18.45 अंक या 0.1 प्रतिशत गिरकर 17,895.70 पर बंद हुआ।शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,109.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles