spot_img

MUMBAI: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे चढ़कर 82.71 पर पहुंचा

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:(MUMBAI)
घरेलू शेयर बाजारों (domestic equities) में मजबूती के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की तेजी के साथ 82.71 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 82.77 पर खुली, और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.71 पर पहुंच गई।रुपया बृहस्पतिवार को सीमित दायरे में रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 82.87 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 103.97 पर पहुंच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles