spot_img

MUMBAI: रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर

मुंबई:(MUMBAI) घरेलू शेयर बाजारों (domestic stock markets) के मजबूत रुख के चलते भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और विदेशी पूंजी की निकासी हालांकि निवेशकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.67 प्रति डॉलर पर मजबूत खुलने के बाद 82.66 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 82.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles