spot_img

MUMBAI: रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे टूटकर 82.75 प्रति डॉलर पर

मुंबई: (MUMBAI) अमेरिकी मुद्रा (American currency) में मजबूती तथा स्थानीय शेयर बाजारों के सुस्त रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे टूटकर 82.75 प्रति डॉलर पर आ गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.68 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद और टूटकर 82.75 प्रति डॉलर पर आ गया। यह पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में 17 पैसे की गिरावट है।

इससे पिछले सत्र में शुक्रवार को रुपया 82.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.78 पर पहुंच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles